UP Police News : लखनऊ पुलिस विभाग ने सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र बड़ा कदम उठाते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत कोई भी जवान अब बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो पुलिसकर्मी वर्तमान में छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की कैजुअल लीव (CL) या अर्न्ड लीव (EL) को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
UP Police News : विशेष परिस्थितियों में मिल सकती है छुट्टी
आदेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में छुट्टी मिल सकती है। इसके लिए कमिश्नरेट स्तर का कोई भी अधिकारी स्वीकृति नहीं देगा। छुट्टी लेने के लिए अग्रिम आदेश तक संबंधित पुलिस उपायुक्त से स्वीकृति लेनी होगी। संयुक्त आयुक्त ने लिखा है कि यह आदेश लखनऊ पुलिस आयुक्त की ओर से दिया जा रहा है। इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
UP Police News : अगले आदेश तक सभी छुट्टियां स्थगित
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विशेष परिस्थितियों और संभावित सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। फिलहाल, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस कदम को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी और परिस्थिति की समीक्षा के बाद ही इसमें कोई बदलाव किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
