Viral News : फिलीपींस और मेक्सिको में भी भूकंप से पहले दिखे थे ये संकेत
हाल ही में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मछुआरों के जाल में एक बेहद दुर्लभ समुद्री जीव, ओरफिश (Oarfish) फंस गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक को हैरान कर दिया है। चांदी जैसी चमकदार त्वचा और लाल रंग के फिन वाली इस मछली को आमतौर पर समुद्र की गहराई में पाया जाता है, लेकिन सतह पर इसकी उपस्थिति को लेकर कई लोककथाएं और अंधविश्वास प्रचलित हैं। खासकर जापान और फिलीपींस जैसे देशों में मान्यता है कि ओरफिश का सतह पर आना किसी आपदा, जैसे भूकंप या सुनामी का संकेत होता है। इसी कारण इसे ‘प्रलय की मछली’ या ‘Doomsday Fish’ भी कहा जाता है।
Viral News : वीडियों में क्या दिखा ?
इतिहास में कई घटनाएं इस मान्यता को बल देती हैं। जैसे, 2011 में जापान में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी से पहले कई ओरफिश देखी गई थीं। इसी तरह 2017 में फिलीपींस और फिर मेक्सिको में भी ऐसी घटनाएं रिपोर्ट की गई थीं, जहां पहले ओरफिश मिली और फिर भूकंप आया। इसी कारण तमिलनाडु में इस मछली के दिखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह भारत में किसी बड़ी आपदा का संकेत तो नहीं। कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और चिंता जाहिर कर रहे हैं कि कहीं ये दुर्लभ मछली आने वाली अनहोनी का संकेत तो नहीं दे रही?
ये देखे वीडियों-
हालांकि वैज्ञानिकों ने इन अंधविश्वासों को सिरे से खारिज किया है। 2019 में बुलेटिन ऑफ सिसमोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, ओरफिश के सतह पर आने और भूकंप के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब ओरफिश बीमार होती हैं या जब समुद्र के तापमान और धाराओं में अचानक बदलाव होता है, तो वे गहराई से ऊपर आ जाती हैं। 2018 की एक और स्टडी में भी पाया गया कि जलवायु परिवर्तन का असर इन मछलियों की गतिविधियों पर पड़ता है। विशेषज्ञ योशियाकी ओरिहारा ने स्पष्ट रूप से कहा कि ओरफिश के दिखने को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी इस घटना ने लोगों की कल्पनाओं और सोशल मीडिया पर बहस को जरूर हवा दे दी है।
यह भी पढ़े-
Viral News : जयमाला के स्टेज पर भावनाओं में बह गई आंटी, दूल्हे से साथ कर दिया ये काम, वीडियो वायरल
