Lokhitkranti

UP News : बेसहारा बिटिया की शादी करा पुलिसवाले बने घराती, SP की पत्नी ने डेढ़ लाख तो STF CO, ASP ने भी की आर्थिक मदद

UP News

UP News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और गोंडा पुलिस ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जो समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की अनूठी मिसाल बन गई। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी उसके भाई की हत्या के बाद टूट गई थी। लेकिन जब यह मामला पुलिस और यूपी राज्य महिला आयोग तक पहुंचा, तो STF और पुलिस ने खुद आगे बढ़कर शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई।

यूपी एसटीएफ और यूपी महिला आयोग की तरफ से दुल्हन को गृहस्थी का सामान दिया गया।

UP News : जब पुलिस बनी परिवार का सहारा
दुल्हन शिवकुमारी के भाई की करीब डेढ़ महीने पहले लुटेरों ने हत्या कर दी थी। इस घटना से डरकर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। पहले भाई की मौत और फिर शादी टूटने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़की के पिता पहले ही गुजर चुके हैं और परिवार पूरी तरह असहाय था। इस घटना की जानकारी जब राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही को मिली तो उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि शादी की पूरी व्यवस्था पुलिस और आयोग मिलकर करेंगे। मामला STF प्रमुख अमिताभ यश तक पहुंचा, जिन्होंने तुरंत विवाह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

दुल्हन के लिए घरेलू सामान लेकर पहुंची गोंडा पुलिस।

UP News : पुलिस अधिकारियों ने निभाई रिश्तेदारी
3 जून को शादी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। SP विनीत जायसवाल अपनी पत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल के साथ समारोह में पहुंचे और बेटी की शादी में शामिल होकर एक परिवार की भूमिका निभाई। STF CO डीके शाही, ASP पश्चिमी राधेश्याम राय, CO तरबगंज डॉ. यूपी सिंह, और थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने रिश्तेदारों की तरह जिम्मेदारियां निभाईं। दुल्हन को स्टेज तक ले जाने से लेकर जयमाल तक, हर रस्म में पुलिस अधिकारी शामिल रहे। दूल्हा प्रदीप शाम को बारात लेकर पहुंचा, जहां SP और STF अधिकारियों ने स्वागत किया। शादी के लिए STF और पुलिस ने पंडाल सजवाया, खाने की व्यवस्था की और सुरक्षा इंतजामों को भी सुनिश्चित किया।

एसपी और उनकी पत्नी ने दुल्हन को बुके दिया।

SP विनीत जायसवाल और उनकी पत्नी ने दुल्हन को 1.51 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, और घरेलू सामान भेंट किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने गृहस्थी का सामान और मेकअप किट दान की। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने ₹60,000 का आर्थिक सहयोग दिया। STF CO डीके शाही ने कहा कि हम लड़की का दर्द पूरी तरह नहीं मिटा सकते, लेकिन उसका बोझ बांटने की कोशिश जरूर की है। शादी के हर इंतजाम में STF और स्थानीय लोगों ने मिलकर साथ दिया।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून