Lokhitkranti

UP DGP News : DGP प्रशांत कुमार आज हो रहे रिटायर, नए DGP को लेकर दिल्ली में मंथन तेज, दलजीत चौधरी का नाम दौड़ में सबसे आगे

UP DGP News

UP DGP News : उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार आज यानी 31 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए DGP की नियुक्ति को लेकर शासन स्तर पर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है, जिसमें नए DGP, DG टेलीकॉम और DG जेल की पोस्टिंग को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

UP DGP News : सेवा विस्तार पर विचार
हालांकि, प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार देने की संभावना को भी नकारा नहीं जा रहा है। मुख्य सचिव की ओर से केंद्र सरकार को सेवा विस्तार से संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगनी है। अगर सेवा विस्तार हुआ, तो यह उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार होगा कि किसी कार्यवाहक DGP को सेवा विस्तार दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी खुद भी चाहते हैं कि प्रशांत कुमार को कम से कम 3 से 6 महीने का विस्तार मिले, क्योंकि उन्हें इस समय कोई मजबूत विकल्प नजर नहीं आ रहा है। लेकिन अखिल भारतीय सेवा (All India Services) के तहत सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार की अनुमति अनिवार्य होती है।

UP DGP News : दलजीत चौधरी की गृह मंत्री से मुलाकात के सियासी मायने
इस बीच, 1990 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी दलजीत चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दलजीत वर्तमान में BSF के डीजी हैं और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उनकी इस मुलाकात को DGP की रेस से जोड़कर देखा जा रहा है। दलजीत चौधरी यूपी कैडर के अफसर हैं और अखिलेश सरकार में वह ADG कानून-व्यवस्था जैसे अहम पद पर रह चुके हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता और केंद्र से नजदीकी उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
4 Jun
26°C
5 Jun
28°C
6 Jun
24°C
7 Jun
22°C
8 Jun
26°C
9 Jun
21°C
10 Jun
20°C
>
Marica
4 Jun
26°C
5 Jun
28°C
6 Jun
24°C
7 Jun
22°C
8 Jun
26°C
9 Jun
21°C
10 Jun
20°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून