Lokhitkranti

COVID-19 in Noida : जिले में पहला कोरोना का मरीज मिलने से मचा हड़कंप, जारी हुई गाइडलाइन

COVID-19 in Noida

COVID-19 in Noida : देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नोएडा में इस साल का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। 55 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामले की सूचना मिलते ही सीएमओ कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल टीम को संबंधित स्थान पर भेजा।

COVID-19 in Noida : मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच
सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह नोएडा में इस सीजन का पहला मामला है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन मरीज के परिजनों के भी सैंपल लिए हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। जिले में कोरोना के पहले केस की पुष्टि होते ही सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सीएमओ कार्यालय ने अस्पतालों को कोरोना से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कोविड बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

COVID-19 in Noida : जारी हुई एडवाइजरी
जिला प्रशासन ने कोरोना से संबंधित नई एडवाइजरी भी जारी की है। सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी तकलीफों के साथ अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। जिला अस्पतालों में जांच के लिए मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अब तक कोरोना के पांच मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से चार गाजियाबाद से और एक नोएडा से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
28°C
Clear sky
1.5 m/s
72%
750 mmHg
03:00
28°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
30°C
09:00
32°C
10:00
34°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
39°C
16:00
39°C
17:00
38°C
18:00
37°C
19:00
36°C
20:00
34°C
21:00
33°C
22:00
32°C
23:00
32°C
00:00
32°C
01:00
31°C
02:00
30°C
03:00
30°C
04:00
29°C
05:00
29°C
06:00
29°C
07:00
29°C
08:00
31°C
09:00
32°C
10:00
34°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
40°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
38°C
19:00
36°C
20:00
35°C
21:00
34°C
22:00
33°C
23:00
32°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून