Lokhitkranti

UP News : “गाजी नहीं, अब सुहेलदेव के नाम से होगा मेला, बहराइच में गरजे सीएम योगी

UP News :  सीएम बोले ,”डेढ़ लाख की सेना को हराया था सुहेलदेव ने…”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने महाराजा सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में देश और समाज के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने और विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन को खत्म करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के वीर योद्धाओं को वह सम्मान मिले जिसके वे वास्तविक हकदार हैं।

UP News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सालार गाजी मसूद के ऐतिहासिक संदर्भों का जिक्र करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने सिर्फ 20-25 हजार सैनिकों के साथ युद्ध में डेढ़ लाख सैनिकों की सेना वाले विदेशी आक्रांता गाजी मसूद को पराजित किया था। योगी ने बताया कि सुहेलदेव ने गाजी को जिंदा पकड़ा और उसे इस्लामी कानूनों के अनुसार जहन्नुम में मिलने वाली सजा दी। योगी ने इसे भारत की वीर परंपरा का प्रतीक बताया और कहा कि इतिहास में जिन लोगों को भुला दिया गया, उनके गौरव को पुनर्स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब मेला और उत्सव किसी विदेशी आक्रांता के नाम पर नहीं, बल्कि देशभक्तों और महापुरुषों के नाम पर ही होंगे।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और उन तमाम राजनीतिक दलों पर भी हमला बोला जो जिन्ना और जैसे विभाजनकारी चरित्रों का महिमामंडन करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरदार पटेल जैसे राष्ट्र निर्माता को नजरअंदाज कर जिन्ना को क्यों महिमामंडित किया जा रहा है? उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गाजी सालार मसूद के नाम पर लगने वाले मेले को अब स्थायी रूप से बंद कर दिया है। दशकों से यह मांग उठ रही थी कि विदेशी आक्रांता को पूजा नहीं जानी चाहिए। योगी ने स्पष्ट कर दिया कि अब बहराइच में हर साल महाराजा सुहेलदेव के नाम से ही मेला और उत्सव आयोजित होंगे और यह नई पीढ़ी को उनके बलिदान और पराक्रम से प्रेरणा देगा।

ये भी पढ़े-

Hamirpur News : चंद्रावल नदी में लौटी जीवनधारा, DM घनश्याम मीना और CDO चंद्रशेखर शुक्ला के प्रयासों से जागी नई उम्मीद

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून