Lokhitkranti

UP News : बदायूं में हुआ फिल्मी सीन, साली ने पहनी दूल्हन की साड़ी और ले लिये जीजा के साथ फेरे

UP News :  परिवार ने किया इस शादी का समर्थन

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 जून को एक लड़की की शादी तय थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से घरवालों के होश उड़ गए, मगर बदनामी के डर से उन्होंने तुरंत दूसरा फैसला लिया। दूल्हे की शादी उसी दिन दुल्हन की छोटी बहन से करवा दी गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर “जीजा-साली की शादी” के रूप में जमकर वायरल हो रहा है।

UP News : जाने क्या हैं पूरा मामला ?

घटना के अनुसार, शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मेहमानों का तांता लगा था और बारात आने में कुछ ही घंटे बाकी थे। तभी अल सुबह दुल्हन घर से चुपचाप निकल गई और परिवार को भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने पहले उसे खुद खोजने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो लड़के वालों को पूरी बात बतानी पड़ी। दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श के बाद यह तय किया कि शादी को रद्द करने से समाज में और ज्यादा बदनामी होगी। इसीलिए तय हुआ कि दुल्हन की छोटी बहन को ही दुल्हन बनाया जाए। छोटी बेटी ने भी परिवार की मान-प्रतिष्ठा के लिए यह फैसला सहजता से स्वीकार किया। तय समय पर बारात आई और पूरी रस्मों के साथ छोटी बहन की शादी दूल्हे से कर दी गई।

इधर शादी हो चुकी थी, उधर पुलिस ने लापता युवती की तलाश शुरू कर दी थी। आखिरकार पुलिस ने गांव के ही एक युवक के साथ उसे बरामद कर लिया। लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब लड़की ने साफ-साफ कह दिया कि वह अब उसी युवक से शादी करेगी जिससे वह प्रेम करती है। इस घटनाक्रम से गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है। लोग इस अनोखी शादी और फरार दुल्हन की जिद की कहानी को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। जीजा और साली की शादी अब क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बन गई है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-chants-of-jai-shri-ram-reverberated-in-ghaziabad-huge-crowd-gathered-for-sundarkand-paath/”

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून