Lokhitkranti

Uttar Pradesh News : सीएम योगी ने काशी में कहा- गो तस्करी में शामिल पुलिसकर्मियों पर रखे कड़ी नजर

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के दो दिवसीय दौरे के दौरान गो-तस्करी पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गो-तस्करी पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इस मामले में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह तस्कर हो, वाहन मालिक हो या पुलिस-प्रशासन का कोई सदस्य। उन्होंने कहा कि गो तस्करों पर पैनी निगाह रखी जाए और इस पर एडीजी जोन पियूष मोर्डिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज़ पर स्थायी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए और डीजे की तेज ध्वनि को सख्ती से रोका जाए।

Uttar Pradesh News : सीसीटीवी कैमरे की बढ़ोतरी और पुलिस की सक्रियता पर जोर
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों और उद्यमियों को अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का समयबद्ध और मेरिट के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग को बढ़ावा देने की बात भी कही।

Uttar Pradesh News : सुरक्षा, पेयजल और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए समुचित आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महाकुंभ के दौरान जनपद प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना की और शहर में होर्डिंग्स को व्यवस्थित करने की बात कही। इसके साथ ही, ठेला और पटरी व्यवसायियों के लिए वेंडिंग जोन बनाने और नगर निगम तथा विकास प्राधिकरण को पार्किंग स्थलों के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

Uttar Pradesh News : कृषि और महिला सशक्तिकरण के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सस्ते भोजन, निःशुल्क पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की बात की। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए गए एमओयू की स्थिति की समीक्षा की और निवेश की जानकारी ली। महिलाओं के लिए छात्रावास और सस्ती कैंटीन बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने आरती की। इसके बाद उनका काफिला श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गया, जहां उन्होंने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। सीएम फिर मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए पहुंचे। यह उनका तीन साल बाद मां अन्नपूर्णा के दर्शन का अवसर था।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, मेयर अशोक कुमार तिवारी, और अन्य नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
32°C
Cloudy sky
2.1 m/s
69%
749 mmHg
12:00
32°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
29°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
34°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
32°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
29°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून