Lokhitkranti

Air India : विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की सुविधा में सुधार नहीं ! 24 घंटे में 4 उड़ानों में आई खराबी…

Air India

Air India : गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हादसे में 142 में से 141 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि विमान जिस रिहायशी इलाके पर गिरा, वहां भी भारी जानमाल का नुकसान हुआ। इस भयावह दुर्घटना में अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद से एअर इंडिया के विमानों में लगातार तकनीकी खराबियों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई है।

Air India : हादसे के बाद चार फ्लाइट्स में आई तकनीकी गड़बड़ी
1. हॉन्गकॉन्ग-से-दिल्ली फ्लाइट (AI315)
16 जून को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही AI315 फ्लाइट को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण वापस हॉन्गकॉन्ग लौटना पड़ा। यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर से ऑपरेट हो रही थी। समय रहते पायलट की सतर्कता के चलते विमान सुरक्षित वापस लौट सका।

2. हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट (IX1511)
गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही फ्लाइट IX1511 में उड़ान से पहले तकनीकी समस्या पाई गई। फ्लाइट को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। उन्हें टर्मिनल पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

3. सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली फ्लाइट (AI180)
सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली AI180 फ्लाइट में भी इंजन की तकनीकी खराबी सामने आई। विमान के बाएं इंजन में दिक्कत आने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को रात में उतारा गया। फ्लाइट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रियों को होटल में ठहराया गया और उचित सेवाएं प्रदान की गईं।

4. अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट (AI159)
मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली AI159 फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद्द कर दी गई। यह वही फ्लाइट थी, जिसे अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के तौर पर रवाना किया जाना था।

Air India : DGCA और एयरलाइंस के रवैए पर सवाल
लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों के बाद एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निरीक्षण प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि हादसे के बाद भी जरूरी कदम नहीं उठाए गए हैं। अब यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइन की जवाबदेही पर कड़ा मंथन जरूरी हो गया है। फिलहाल विमानन महानिदेशालय (DGCA) और केंद्र सरकार की ओर से इस सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';