UP PPS Transfer : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए। नई तबादला सूची के अनुसार कुल 27 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, देवेंद्र सिंह प्रथम, जो अब तक कानपुर देहात में तैनात थे, को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर बनाया गया है। वहीं, अमित कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस जालौन और अभिषेक प्रताप अजेय को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज नियुक्त किया गया है।
UP PPS Transfer : इन सभी के हुए तबादले…
नईम खान मंसूरी – पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
गणेश कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, आरटीसी चुनार, मिर्जापुर
संत प्रसाद उपाध्याय – सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट
अवनीश कुमार गौतम – सहायक सेनानायक, 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
राकेश प्रताप सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर
आशुतोष मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, प्रतापगढ़
उदय प्रताप सिंह प्रथम – सहायक सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज
अरुण कुमार राय प्रथम – पुलिस उपाधीक्षक, झांसी
सुरेंद्रनाथ यादव – पुलिस उपाधीक्षक एवं स्टाफ अफसर, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन
अमित चौरसिया – सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट
नरेश कुमार – मंडलाधिकारी (वीके), गाजियाबाद
अमित प्रताप सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ, लखनऊ
मनोज कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, संभल
सिंह दीपशिखा अहिबरन– सहायक सेनानायक, 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा
सोहराब आलम – पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे, झांसी
सौरभ कुमार वर्मा – पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात
आदित्य कुमार गौतम – सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
कर्ण सिंह यादव – सहायक सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी
अंबुजा त्रिवेदी – पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
अंकित कुमार द्वितीय – पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ
गौरव कुमार त्रिपाठी और अशोक कुमार सिंह चतुर्थ – पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद
कमलेश कुमार– पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़
अंकित कुमार प्रथम – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट
प्रदेश सरकार द्वारा इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और संचालन में कुशलता लाना बताया गया है।
यह भी पढ़े…
UP News : कौन है ओलंपियन वंदना कटारिया ? जिन्हें डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया सम्मानित
