Lokhitkranti

Ghaziabad News : भाजपा का ‘प्रबुद्ध मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, पेशेवर वर्ग से संवाद कर गिनाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

Ghaziabad News

Ghaziabad News : केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनसामान्य और खासकर प्रोफेशनल वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा ‘प्रबुद्ध मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन जानकी भवन, कविनगर में किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की दिशा में जारी राष्ट्र यात्रा को रेखांकित किया गया।

Ghaziabad News : मुख्य अतिथि रहे सांसद अतुल गर्ग
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग उपस्थित रहे। उनके साथ मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल भी मंच पर मौजूद रहीं। सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। गरीबों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक, हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं।

कार्यक्रम में शामिल मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 2014 के पहले और बाद के भारत की तुलना करें तो यह अंतर केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि सोच, नीति और कार्यशैली का है। डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और तेज़गति से हो रहे बुनियादी ढांचे के निर्माण ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

वहीं महापौर सुनीता दयाल ने गाजियाबाद शहर के स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और नगरीय विकास के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि गाजियाबाद में हो रहा सकारात्मक परिवर्तन केंद्र की योजनाओं और प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है।

Ghaziabad News : सेवा और सुशासन की सरकार- मयंक गोयल
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम है। बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केवल नारा नहीं, बल्कि ज़मीनी सच्चाई बना दिया है।

Ghaziabad News : यह सभी लोग रहे शामिल
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षक, वकील और अन्य प्रतिष्ठित प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इसके अलावा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, अजय शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रनीता सिंह, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, विनोद कसाना, गुंजन शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…

Bihar News : वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत, दो घायल

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून