UP News : उत्तर भारत में इस समय लू का कहर
उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों का जीना मुहाल कर रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुका है, जिससे आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तपती दोपहरों में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर एक राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, 14 जून के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिससे लोगों को इस झुलसाती गर्मी से राहत मिल सकती है।
UP News : जानें क्या हैं पूरा खबर ?
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 से 72 घंटे तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। इन दिनों तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। खासकर बुंदेलखंड, अवध, पश्चिमी यूपी और तराई के कुछ जिलों में गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। विभाग का कहना है कि 14 जून के बाद यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 14 जून के आसपास मॉनसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही कुछ जिलों में प्री-मॉनसून बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, जो 2-3 दिनों के भीतर शुरू हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह असर पहले देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी यूपी में मॉनसून थोड़ी देरी से पहुंचेगा। किसानों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि खेती के लिए यह बारिश जरूरी मानी जा रही है। वहीं आम जनता भी अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि गर्मी से छुटकारा मिल सके और मौसम सुहाना हो जाए।
ये भी पढ़े-
