Lokhitkranti

Madhya Pradesh News : 17 साल के लड़के को दो बच्चों की मां ने किया परेशान, तंग आकर लिया ये बड़ा कदम…

Madhya Pradesh News :  दो बार पहले भी शादी कर चुकी हैं महिला

एक 35 वर्षीय तलाकशुदा महिला पर 17 साल के एक युवक के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़ित लड़के का कहना है कि महिला ने उस पर शादी का दबाव भी डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।प्यार कभी-कभार अप्रत्याशित और बेताब करने वाला होता है। यह किसी की उम्र या चेहरे को नहीं देखता, और कभी-कभी यह इतना बढ़ जाता है कि एकतरफा प्रेम में पागल लोग सामने वाले को परेशानी में डाल देते हैं। रतलाम की यह घटना कुछ इसी तरह की है, जहां दो बच्चों की मां ने नाबालिग लड़के के साथ अपने रिश्ते को लेकर विवाद पैदा कर दिया।

Madhya Pradesh News :  जानें क्या हैं पूरा मामला ?

इस मामले की पूरी जानकारी अभी सामने आनी अभी बाकी है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। यह मामला हाट की चौकी थाना क्षेत्र से संबंधित है। आरोपी महिला तलाकशुदा है और उसके  दो बच्चें हैं। जिसमें एक बेटी  14 साल की हैं और बेटा 9 साल का हैं। महिला पर 17 वर्ष के लड़के ने आरोप लगाया कि उसने 17 वर्षीय लड़के के साथ एक साल तक दुर्व्यवहार किया। केवल यौन शोषण ही नहीं, बल्कि उसने नाबालिग पर यह दबाव भी डाला कि वो उससे शादी कर ले, अन्यथा झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी।

हाट की चौकी के प्रभारी मुकेश सस्तिया ने बताया कि पीड़ित नाबालिग अपने पिता के साथ थाने आया था। पिता ने जानकारी दी कि उनका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है और एक तलाकशुदा महिला पिछले एक साल से उसके शोषण में शामिल रही है। शिकायत करते समय उन्होंने बताया कि महिला पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मिली शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने आगे की जांच जारी होने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़े-

Viral News : पत्नी की बेवफाई पर पति ने सरेआम धोया सिंदूर, प्रेमी से कहा– अब इसे तुम संभालो!

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून