Lokhitkranti

Bihar News : वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत, दो घायल

Bihar News

Bihar News : राजधानी पटना में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल की जान चली गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अटल पथ पर उस समय घटी जब पटना पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झंडे से सजी एक स्कॉर्पियो कार ने रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए पुलिसकर्मियों को रौंद डाला।

Bihar News : महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल
पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्कॉर्पियो सवार चालक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन ड्राइवर ने रुकने की बजाय गाड़ी को तेज़ी से पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दिया और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस टक्कर से एसके पुरी थाने के तीन पुलिसकर्मी—एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल कोमल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Bihar News : आरोपियों की गिरफ्तारी
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो सवार आरोपी भागने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। जब वर्दीवाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?

यह भी पढ़े…

Lucknow News : लड़की ने छेड़खानी का किया विरोध तो सिपाही ने छत से फेंका, रीढ़ की टूटी हड्डी, मां बोली- ‘वर्दी का दिखाता था रौब…’

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून