Lokhitkranti

राजनीति : मोदी सरकार के 11 साल पर अशोक गहलोत का तंज कहा- ‘देश में पहली बार इतनी टेंशन…’

राजनीति

राजनीति : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में इतना तनाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पूर्ण रूप से ध्रुवीकरण हो चुका है, जो समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए घातक है।

राजनीति : लोकतंत्र की हो रही है हत्या
गहलोत ने कहा कि चुनाव जीतना एक बात है, लेकिन लोकतंत्र को बचाना अलग बात है। धीरे-धीरे लोकतंत्र की हत्या हो रही है, संविधान खतरे में है। पूरा देश और दुनिया इसे देख रही है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा बार-बार “संविधान बचाओ” कहने के पीछे की मंशा को देशवासियों से समझने की अपील की। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है और सत्ता पक्ष को जनता की आवाज उठाने पर बुरा नहीं मानना चाहिए। बिना विपक्ष लोकतंत्र अधूरा है। विपक्ष सवाल करता है तो जवाब देना सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी है।

राजनीति : ऑपरेशन सिंदूर पर भी उठाए सवाल
गहलोत ने हालिया ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा पहलगाम हमले पर उठाए गए सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता की मांग की। हम कभी भी दूर नहीं थे। प्रेम-मोहब्बत बनी रही है और बनी रहेगी। वहीं, पायलट ने भी इस मतभेद को पीछे छोड़ने की बात कहते हुए कहा रात गई, बात गई। हमें आगे देखना होगा और मिलकर काम करना होगा।

सचिन पायलट ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी में अब कोई दो गुट नहीं हैं। अगर मतभेद थे भी, तो हम साथ बैठकर उन्हें सुलझा चुके हैं। हमारा फोकस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव जीतने पर है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की हार के बावजूद पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और एकजुटता बनाए रखी है।

यह भी पढ़े…

Dhirendra Shastri On Raja Raghuvanshi Case : सौनम रघुवंशी से डर गए बाबा बागेश्वर… बोले, अब तो…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून