Lokhitkranti

Meerut News : आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक में बोले SSP- ‘ईद-उल-जुहा के दिन सार्वजनिक स्थानों पर न करें कुर्बानी…’

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : आगामी ईद-उल-जुहा सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के गुरूओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।

Meerut News : जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि अधिकारीगण आगामी त्योहारों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, नगर निगम को निर्देशित किया कि ईदगाह के आसपास सफाई, जलकल विभाग को पेयजल व्यवस्था और बकरा मंडी में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएं ताकि संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Meerut News : एसएसपी ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से रोका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि ईद-उल-जुहा के दिन सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए और कुर्बानी के अवशेष खुले में न फेंके जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पशु बाजारों के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है। नगर निगम को निर्देश दिया गया कि कूड़े और अवशेषों को ढककर ले जाया जाए और उनका सही ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बिजली, साफ-सफाई, जलभराव, ट्रैफिक और पेयजल जैसी समस्याओं को उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि त्योहारों से पहले सभी जन-सुविधाएं सुलभ कराई जाएं। बैठक में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, धर्मगुरु और समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
37°C
Low cloudiness
3.9 m/s
54%
749 mmHg
18:00
37°C
19:00
36°C
20:00
34°C
21:00
34°C
22:00
33°C
23:00
32°C
00:00
32°C
01:00
32°C
02:00
31°C
03:00
31°C
04:00
30°C
05:00
30°C
06:00
30°C
07:00
30°C
08:00
32°C
09:00
33°C
10:00
35°C
11:00
36°C
12:00
38°C
13:00
39°C
14:00
40°C
15:00
40°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
38°C
19:00
37°C
20:00
35°C
21:00
34°C
22:00
34°C
23:00
33°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून