Air India : शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान में बम होने की धमकी मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को तुरंत अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद वापस फुकेत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी।
Air India : 156 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
फ्लाइट में सवार 156 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विमान की गहन जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI 379 लैंड हो चुकी है। एयरपोर्ट इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम जा रही है। थाई द्वीप फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ने शुक्रवार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जैसे ही जानकारी लगी तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। पूरे विमान की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। आपको बता दें कि फ्लाइट ने आज शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इस बीच अंडमान सागर के पास धमकी मिलने पर वापस लैंड कराया गया।
यह भी पढ़े…
