UP News : उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हेमंत कुटियाल को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के लिए राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त हो गया है। यह कदम न सिर्फ उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव की पुष्टि करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आने वाले वर्षों में 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी केंद्रीय सेवाओं में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
UP News : केंद्रीय सेवाओं में यूपी कैडर की मजबूत उपस्थिति
फिलहाल भी कई अहम केंद्रीय पदों पर उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी कार्यरत हैं। इससे साफ होता है कि यूपी कैडर की उपस्थिति न सिर्फ राज्य स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय प्रशासन में भी लगातार मज़बूत हो रही है।
UP News : लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अफसर
आईपीएस हेमंत कुटियाल अपनी विशिष्ट कार्यशैली और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। जनपदों में तैनाती के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करने की दिशा में सराहनीय कार्य किए। वे अक्सर रात में बुलेट मोटरसाइकिल पर गश्त करते नजर आते थे और कई बार सामान्य वेश में थानों का औचक निरीक्षण कर लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते थे।
UP News : सेवा भावना से भरपूर नेतृत्व
हेमंत कुटियाल न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता भी उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाती है। उनके नेतृत्व में कई ऐसी पहलें हुईं, जिनसे पुलिस की छवि में सुधार और आम जनता का भरोसा बढ़ा। जिसके बाद अब आईपीएस हेमंत कुटियाल केंद्र सरकार की सेवाओं में योगदान देने जा रहे हैं, तो यह उम्मीद की जा रही है कि वे वहां भी अपनी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सेवा भावना से सकारात्मक प्रभाव छोड़ेंगे।
यह भी पढ़े…
UP News : फर्श पर खून से सना मिला सिपाही का शव, सिर पर गहरी चोट के निशान, जांच में खुद जुटे SSP
