Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में थाना कौशाम्बी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़िता के साथ यह जघन्य वारदात की।
Ghaziabad News : ये है पूरा मामला…
8 मई 2025 को पीड़िता ने थाना कौशाम्बी में तहरीर दी थी कि दिव्या योग माया सरस्वती, राधिका उर्फ शबनम और उनका भाई गोकुल उसे 36ए गुरुकुल शान्तिधाम आश्रम ले गए, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया गया। नशे की हालत में गोकुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपितों ने इस घटना की रिकॉर्डिंग के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस तहरीर के आधार पर थाना कौशाम्बी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 123 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
Ghaziabad News : कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों महिला आरोपित गाजियाबाद के रामप्रस्थ कॉलोनी में मौजूद हैं। इसके बाद थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने एक सफल अभियान चलाकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिव्या योग माया सरस्वती और राधिका उर्फ शबनम के रुप नें हुई है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने भाई गोकुल के साथ मिलकर पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कराया। साथ ही, पीड़िता को धमकाकर ब्लैकमेल भी किया। फिलहाल गोकुल फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने में जुटी है।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : AC में गैस भरते समय सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, एक गंभीर घायल
