Lokhitkranti

Meerut News : भू-माफियाओं से परेशान वृद्धा ने मुख्यमंत्री से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : मेरठ जिले के ग्राम मामेपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला सुनहरी देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। पत्र में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनकी जमीन को भू-माफियाओं द्वारा धोखाधड़ी और जबरदस्ती कब्जा करके बेच दिया गया है। न्याय न मिलने और लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है।

Meerut News : सुनहरी देवी ने लगाए ये आरोप
सुनहरी देवी का आरोप है कि सुभाष सिंह पुत्र रामकिशन, अभिषेक चौहान पुत्र सुभाष सिंह और दीवान सिंह पुत्र दलीप सिंह ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए खसरा संख्या 453 और 453/3 में दर्ज उनकी 1250 वर्ग गज भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया। आरोपियों ने कथित रूप से कूटरचित विलेख तैयार कर जमीन के प्लॉट बनाकर उन्हें बेच दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन थाना गंगानगर पुलिस द्वारा भू-माफियाओं से मिलीभगत के चलते उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके उलट उन्हें सिविल वाद दायर करने का सुझाव देकर मामले को टाल दिया गया।

Meerut News : जान से मारने की धमकी
सुनहरी देवी ने यह भी बताया कि भू-माफिया उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं। इसके बावजूद जनपद स्तर के किसी भी अधिकारी ने न तो कोई कानूनी कार्रवाई की और न ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न के चलते अब वह खुद को असहाय और असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपनी शिकायतों की अनदेखी और बढ़ते खतरे के मद्देनजर सुनहरी देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि जब शासन-प्रशासन न्याय नहीं दिला सकता, तो जीने का कोई औचित्य नहीं बचता।

यह भी पढे़…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
32°C
Low cloudiness
0.7 m/s
65%
747 mmHg
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
28°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
27°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
30°C
09:00
31°C
10:00
32°C
11:00
33°C
12:00
34°C
13:00
34°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
31°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
29°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून