UP News : पति ने खुद कराई पत्नी की प्रेमी से शादी, भीगी आंखों से किया विदा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने समाज और रिश्तों की परिभाषा को नई सोच दी है। सुइथाकलां क्षेत्र के जंगीपुर गांव के निवासी अरविंद बिंद ने अपनी पत्नी रीता के प्रेम संबंध को समझते हुए एक ऐसा कदम उठाया, जो आमतौर पर भारतीय समाज में देखने को नहीं मिलता। अपनी शादी बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही, तो पति ने समाज की रुढ़ियों को तोड़ते हुए दुर्गा मंदिर में उसकी शादी प्रेमी से करा दी। इस पूरे घटनाक्रम में जहां एक ओर पति के त्याग की चर्चा हो रही है, वहीं पत्नी के आचरण पर लोगों की नाराजगी भी साफ दिख रही है।
UP News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?
यह कहानी शुरू होती है वर्ष 2023 से, जब अरविंद बिंद ने खेतासराय थाना क्षेत्र की रीता से बड़े धूमधाम से शादी की थी। शुरुआती कुछ महीने दोनों ससुराल में साथ रहे, इसके बाद अरविंद अपनी पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। वहीं अरविंद को शक हुआ कि रीता अक्सर किसी लड़के से फोन पर बात करती है। जब अरविंद ने पूछताछ की, तो रीता ने रिश्तेदार से बात करने की बात कहकर मामला टाल दिया, लेकिन पति के मन में शक का बीज जम गया। इस बीच रीता की तबीयत बिगड़ी और उसने मायके जाने की जिद की, जिसे मानते हुए अरविंद ने उसे मायके भेज दिया। कुछ दिन तक दोनों में बातचीत होती रही, लेकिन फिर अचानक रीता का फोन बंद हो गया और कोई जानकारी न मिलने पर अरविंद चिंतित हो गया।
ये देखे वीडियों-
बाद में जब दोनों परिवारों के बीच बात हुई और रीता को समझाकर फिर से पति के साथ भेजा गया, तब रीता ने नोएडा में साफ-साफ अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। अरविंद ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने एक असाधारण फैसला लिया। सोमवार शाम को वह रीता को साथ लेकर दुर्गा मंदिर, सरायमोहिउद्दीनपुर पहुंचा, जहाँ उसने रीता और उसके प्रेमी की शादी करवाई। यह विवाह दोनों पक्षों की सहमति से हुआ। शादी के बाद अरविंद ने अपने आंसू पोंछते हुए दोनों को विदा किया। इस घटना की खबर जैसे ही फैली, पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। जहां कुछ लोग अरविंद के फैसले को ‘सच्चा प्यार और त्याग’ बता रहे हैं, वहीं कई लोग रीता की निष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़े-
