Lokhitkranti

Ghaziabad News: पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा सुधार, चार POPSK की आवेदन क्षमता में हुई दोगुनी वृद्धि

Ghaziabad News

Ghaziabad News : पासपोर्ट आवेदकों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के क्षेत्राधिकार में आने वाले चार डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्रों (POPSK) – आगरा, मेरठ, वृन्दावन एवं सहारनपुर में बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए अधिक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Ghaziabad News : भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया फैसला
नवीनतम संशोधन के अनुसार अब इन डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर पासपोर्ट आवेदन की दैनिक सीमा 90 कर दी गई है। वहीं पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए 10 आवेदन प्रतिदिन की सीमा तय की गई है। इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी अनुज स्वरूप, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (भारतीय विदेश सेवा), गाजियाबाद द्वारा दी गई है। अनुज स्वरूप ने बताया कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं तेजी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ प्रदान करना है। अन्य डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र में (अछनेरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, मुजफ्फरनगर एवं नोएडा) पासपोर्ट के 45 एवं पी. सी. सी. के 5 आवेदन प्रतिदिन स्वीकार किए जाएंगे।

Ghaziabad News : ये है निर्णय के पीछे प्रमुख कारण
1. सेवा केन्द्रों पर बढ़ती मांग: आगरा, मेरठ, वृन्दावन और सहारनपुर जैसे शहरों में पासपोर्ट सेवाओं की मांग बीते कुछ वर्षों में तीव्र गति से बढ़ी है।
2. नागरिकों की सुविधा: आवेदन स्लॉट्स की संख्या सीमित होने के कारण नागरिकों को अपॉइंटमेंट के लिए कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।
3. प्रशासनिक प्रतिबद्धता: पासपोर्ट कार्यालय की प्राथमिकता यह है कि सभी नागरिकों को पासपोर्ट और PCC से जुड़ी सेवाएं बिना अनावश्यक विलंब के प्राप्त हों।

Ghaziabad News : ये होगा लाभ
एप्वाइंटमेंट शीघ्र मिलना संभव होगा
प्रोसेसिंग समय में सुधार
आवेदकों की संतुष्टि में वृद्धि
पासपोर्ट सेवाओं की समग्र दक्षता में इज़ाफा

Ghaziabad News : नागरिकों से की गई अपील
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा नागरिकों से यह अपील की गई है कि वे पासपोर्ट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हमारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें एवं निर्धारित समय पर अपने सम्बंधित दस्तावेज़ों के साथ डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर उपस्थित हों। इससे प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से सम्पन्न की जा सकेगी।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
38°C
Clear sky
4 m/s
50%
750 mmHg
16:00
38°C
17:00
37°C
18:00
37°C
19:00
36°C
20:00
34°C
21:00
34°C
22:00
33°C
23:00
32°C
00:00
32°C
01:00
32°C
02:00
31°C
03:00
31°C
04:00
30°C
05:00
30°C
06:00
30°C
07:00
30°C
08:00
32°C
09:00
33°C
10:00
35°C
11:00
36°C
12:00
38°C
13:00
39°C
14:00
40°C
15:00
40°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
38°C
19:00
37°C
20:00
35°C
21:00
34°C
22:00
34°C
23:00
33°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून