Lokhitkranti

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में हिन्दू ब्यूटी पार्लर संचालिका के अपहरण का मामला,जनसेवा केंद्र संचालक अकबर गिरफ्तार

Ghaziabad News: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती को जबरन अपने साथ ले जाने के मामले में जनसेवा केंद्र संचालक अकबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की शुरुआत 24 मई की शाम को हुई जब युवती के समय पर घर न लौटने पर उसकी मां पार्लर पहुंचीं। वहां जानकारी मिली कि पास ही जनसेवा केंद्र चलाने वाला अकबर नामक युवक उनकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया है। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी के साथ मौजूद तीन-चार महिलाओं समेत अन्य लोगों ने उनकी पत्नी से मारपीट भी की।

पीड़ित परिवार ने युवती को बंधक बनाने और धमकाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को कविनगर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। रविवार रात को युवती के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी अकबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Shivam Goel
Author: Shivam Goel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
12 Jun
19°C
13 Jun
21°C
14 Jun
23°C
15 Jun
23°C
16 Jun
24°C
17 Jun
25°C
18 Jun
25°C
>
Marica
12 Jun
19°C
13 Jun
21°C
14 Jun
23°C
15 Jun
23°C
16 Jun
24°C
17 Jun
25°C
18 Jun
25°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून