Lokhitkranti

UP News : जयमाला के बाद दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता…हैरान कर देगी वजह

UP News : दुल्हे पक्ष पर भड़की दुल्हन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी के दिन ही रिश्ता तोड़ दिया। मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया जब लड़की ने जयमाला के बाद यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा कॉन्ट्रैक्ट जॉब (संविदा) पर काम करता है। खास बात यह रही कि यह फैसला तब लिया गया जब शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं और दोनों पक्ष खुशी-खुशी विवाह संपन्न कराने में लगे थे। दुल्हन ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि लड़के वालों ने पहले झूठ बोलकर दावा किया था कि लड़के की स्थायी सरकारी नौकरी है। जैसे ही सच्चाई सामने आई, विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया और अंततः बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

UP News : जाने क्या हैं पूरा मामला ?

घटना जालौन जिले के उरई मुख्यालय निवासी आकाश दीप और कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम उकुरुवा निवासी रामप्रकाश अहिरवार की पुत्री किरन उर्फ सरिता की शादी से जुड़ी है। आकाश दीप डकैती कोर्ट में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) लिपिक के पद पर कार्यरत है। 25 मई को विवाह की रस्में होनी थीं, जिसके तहत टीका और अन्य रस्में पारंपरिक रूप से संपन्न हुईं। रात करीब 9 बजे आकाश दीप बारात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां दोनों परिवार मौजूद थे और विवाह की तैयारियों में व्यस्त थे। जयमाल की रस्म भी संपन्न हो चुकी थी। लेकिन तभी किसी ने लड़की वालों को बता दिया कि आकाश दीप की नौकरी संविदा पर है, न कि स्थायी सरकारी पद पर। जैसे ही यह जानकारी दुल्हन को मिली, उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि झूठ बोलकर रिश्ता जोड़ना स्वीकार नहीं, और वह किसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी से विवाह नहीं करेगी।

इस घटनाक्रम से विवाह स्थल पर तनाव और हंगामा मच गया। लड़की के इनकार के बाद वर पक्ष कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने शिकायती पत्र मांगा, तो वर पक्ष ने पत्र तो लिखा लेकिन उसे पुलिस को सौंपा नहीं। पूरे दिन दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिशें चलती रहीं लेकिन बात नहीं बनी। अंततः बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह मामला न केवल सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि झूठ बोलकर रिश्ता तय करने की प्रवृत्ति पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
32°C
Broken cloud sky
3.1 m/s
65%
750 mmHg
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
28°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
27°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
29°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून