ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ जिले में पीएसी सिपाही ने खाकी को दांग-दांग कर दिया है। यहां कंकरखेड़ा थाने पर तैनात पीएसी के एक सिपाही पर महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराया तो विभाग में हड़कंप मच गया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शोषण किया।
Meerut News : फेसबुक के ज़रिए हुई थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन घरेलू हिंसा के चलते उसे ससुराल से निकाल दिया गया। वह पिछले कुछ वर्षों से अपने छह वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी। लगभग दो साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के ज़रिए बरेली निवासी भूपेंद्र पाठक से हुई, जो इस समय मेरठ में 49वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर कार्यरत है। जल्द ही दोनों के बीच करीबी संबंध बन गए। महिला के अनुसार, सिपाही ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में मिलने बुलाया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद से ही वह महिला के साथ संबंध बनाता रहा, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया।
मामले में शिकायत मिलने के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
