Lokhitkranti

Viral News : सोशल मीडिया पर छाया मगरमच्छ की पीठ पर बैठा ‘पुजारी’,लोग बोले.. ‘ देखो…सनातन की ताकत’

Viral News : वायरल वीडियों ने इंटरनेट पर फैलाई सनसनी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका कर रख दिया है। इस क्लिप में एक व्यक्ति, जो पुजारी की वेशभूषा में नजर आता है, एक विशाल मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर नदी पार करता दिखता है। इस दृश्य को देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं। वीडियो में मगरमच्छ शांति से पानी में तैर रहा होता है, और पुजारी पूरी सहजता से उसकी पीठ पर बैठा होता है – जैसे यह कोई आम बात हो। यह वीडियो सबसे पहले @DishaRajput24 नामक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें कैप्शन दिया गया था – “देखिए सनातन धर्म की ताकत! पुजारी महाराज को मंदिर तक अपनी पीठ पर ले जाता है यह मगरमच्छ।” महज 10 सेकंड की इस क्लिप ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए और तेजी से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगा।

Viral News :  जाने क्या हैं पूरा मामला ?

नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर पूरी तरह अचंभित हैं। कुछ इसे सनातन धर्म की शक्ति बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘चमत्कार’ करार दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इसे अद्भुत, अविश्वसनीय और रहस्यमयी बता रहे हैं। कई लोगों ने तो इस वीडियो को आस्था से जोड़ते हुए भावुक प्रतिक्रियाएं दीं। लेकिन जैसा कि इंटरनेट की दुनिया में अक्सर होता है, हर चौंकाने वाले वीडियो के पीछे एक सच्चाई छिपी होती है – और इस वीडियो के साथ भी यही हुआ।

ये देखे वीडियों –

फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह वीडियो वास्तविक नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और CGI (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजरी) की मदद से तैयार किया गया है। जब कई यूजर्स ने इस वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठाए तो कुछ लोगों ने Grok AI से इसकी जांच करवाई। Grok ने पुष्टि की कि वीडियो पूरी तरह कंप्यूटर से बनाया गया है और इसे केवल सनसनी फैलाने के लिए तैयार किया गया है। अब तक किसी भी विश्वसनीय स्रोत या न्यूज़ एजेंसी ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह जरूरी है कि इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच की जाए, ताकि भ्रम और फर्जी सूचनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़े –

Mumbai News : चलती कार के बोनट पर लेटा ‘हीरो’, मुंबई पुलिस ने बना दिया ‘जीरो’…

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून