Lokhitkranti

Ghaziabad News : मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद अपंजीकृत चिकित्सक का क्लीनिक सील, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Ghaziabad News

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर काफी अलर्ट है। यहां जिलों में चल रहे अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई करता नजर आ रहा है। ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है, जहा मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर तृतीय के-ब्लॉक में संचालित मेहता क्लिनिक को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य अपंजीकृत चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ghaziabad News : मुख्यमंत्री पोर्टल की थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर स्थित के ब्लॉक में मेहता क्लीनिक नाम से एक अपंजीकृत क्लीनिक पिछले काफी समय से संचालित था। डॉ. एन कुमार नामक व्यक्ति के नाम से यह अपंजीकृत क्लीनिक चल रहा था। इस अवैध क्लीनिक की शिकायत किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसका संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इस क्लीनिक को चला रहे चिकित्सक से पंजीकरण सम्बंधित दस्तावेज और डिग्री मांगी थी। जिसके बाद सम्बंधित चिकित्सक ने शहर में मौजूद न होने का हवाला देते हुए स्वास्थ्य विभाग से दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत चिकित्सक के निवेदन को अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद बीते दिन मंगलवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राणा ने मेहता क्लीनिक पर सील लगा दी है।

वहीं दूसरी तरफ अब मेहता क्लिनिक के सील होने के बाद से ही क्षेत्र के अन्य अपंजीकृत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग का साफ कहना है कि बिना पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं देना गैरकानूनी है, और भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
18 Jun
26°C
19 Jun
26°C
20 Jun
26°C
21 Jun
27°C
22 Jun
22°C
23 Jun
29°C
24 Jun
23°C
>
Marica
18 Jun
26°C
19 Jun
26°C
20 Jun
26°C
21 Jun
27°C
22 Jun
22°C
23 Jun
29°C
24 Jun
23°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून