Lokhitkranti

Ghaziabad News : एक ही रात में पुलिस की कार्रवाई से कांप उठे बदमाश, तीन मुठभेड़ में छह कुख्यात लूटेरे गिरफ्तार

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीती रात गाजियाबाद के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में पुलिस ने छह खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये सभी अपराधी लूट, स्नैचिंग, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे।

Ghaziabad News : गोली लगने के बाद कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के सुभाष विहार निवासी वांछित अपराधी तनवीर निठौरा अंडरपास की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तनवीर बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में तनवीर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने सुबह एक युवक को गोली मारने की बात कबूली।

Ghaziabad News : अंतरराज्यीय लुटेरे पुलिस ने पकड़े
थाना निवाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अंतरराज्यीय लुटेरों राशिद (गाजियाबाद निवासी) और धनंजय (दिल्ली निवासी) को गिरफ्तार किया। दोनों अपाचे बाइक से नहरपुल की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए। मौके से तमंचे, कारतूस, बाइक और ₹4,800 नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने महिलाओं से चैन और कुंडल झपटने जैसी कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

Ghaziabad News : सुनार से लूट कर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार
थाना भोजपुर क्षेत्र में नाजिर उर्फ नाजिम और प्रवेश गुप्ता नाम के दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों एक सुनार से लूट कर फरार हो रहे थे। बिजलीघर के पास पुलिस ने घेराबंदी की, बाइक फिसलने के बाद बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। इनके पास से तमंचे, ₹13,500 लूट की रकम और एक चोरी की बाइक बरामद की गई। दोनों बदमाशों के खिलाफ अलीगढ़ और बदायूं में भी कई मामले दर्ज हैं।

तीनों मुठभेड़ों में घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाजियाबाद को अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
18 Jun
26°C
19 Jun
26°C
20 Jun
26°C
21 Jun
27°C
22 Jun
22°C
23 Jun
29°C
24 Jun
23°C
>
Marica
18 Jun
26°C
19 Jun
26°C
20 Jun
26°C
21 Jun
27°C
22 Jun
22°C
23 Jun
29°C
24 Jun
23°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून