Bihar Election : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलें तेज होती जा रही हैं। इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशोर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी या तो सत्ता में आकर व्यवस्था बदलेगी या फिर 5-6 साल तक संघर्ष करते हुए बदलाव की बुनियाद रखेगी।
Bihar Election : जन सुराज या तो अर्श पर होगी या फर्श पर
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज या तो अर्श पर रहेगी या फर्श पर। या तो इतनी सीटें आएंगी कि हम सत्ता में आएंगे, या फिर इतनी कम आएंगी कि हमें और 5 साल संघर्ष करना पड़ेगा। लेकिन बिहार की व्यवस्था को हम बदलेंगे – यह हमारा संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि बिहार की जर्जर व्यवस्था के खिलाफ है, जिसे वो हर हाल में बदलना चाहते हैं।
Bihar Election : नीतीश कुमार पर सीधा हमला
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नवंबर में चुनाव नतीजों के बाद बिहार वैसा नहीं रहेगा जैसा आज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवंबर के बाद इस पद पर नहीं रहेंगे। राज्य को एक नया नेतृत्व मिलेगा और नई दिशा भी। आगे किशोर ने कहा कि अगर बिहार में वास्तविक बदलाव चाहिए, तो नेताओं का नहीं, जनता का राज स्थापित करना होगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वोटिंग करते समय जाति-पाति नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दें।
प्रशांत किशोर ने एनडीए और INDIA गठबंधन दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि जब हमने पदयात्रा शुरू की थी, तब बीजेपी ने हमें इंडिया गठबंधन का हिस्सा बताया। अब इंडिया हमें एनडीए का सहयोगी बता रहा है। इससे स्पष्ट है कि दोनों गठबंधनों को जन सुराज की बढ़ती ताकत से डर लग रहा है।
यह भी पढ़े…
