Dusshera 2024: दशहरा यानी कि विजयदशमी का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरे की डेट को लेकर लोगों के बीच में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दशहरे के दिन रावण का पुतला फूंका जाता है। दशहरा इस साल 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा या फिर 13 अक्टूबर को होगा। इसको लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है। दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी के दिन ही भगवान राम ने रावण का संहार करके सीता मां उसके चंगुल से छुड़ाया था। तभी से दशहरे का त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन रावण के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। आइए जानते हैं दशहरे की डेट, दशहरे पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं और साथ ही इस त्योहार का महत्व।
दशहरा कब है
इस साल दशहरे की डेट को लेकर लोगों के बीच में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरे के दिन रावण दहन का विशेष महत्व है।
