Lokhitkranti

Ghaziabad News: नगर पालिका में पार्षदों का हंगामा, चेयरमैन पर गिरी गाज, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Ghaziabad News: लोनी नगर पालिका में चेयरमैन की कथित मनमानी, कमीशनखोरी और विकास कार्यों की अनदेखी के खिलाफ जनता और भाजपा सभासदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका कार्यालय के बाहर “चेयरमैन मुर्दाबाद” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजते हुए चेयरमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईओ (कार्यपालक अधिकारी) टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शिता से संचालित करना चाहते थे, लेकिन चेयरमैन बिना तकनीकी जांच के अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने पर आमादा थीं। उन्होंने दावा किया कि इन ठेकेदारों से चेयरमैन द्वारा पहले से कमीशन ले लिया गया था, जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया गया।

रोहित भारद्वाज ने कहा कि, “योगी सरकार की मंशा है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त न किया जाए। ईओ निष्पक्ष रूप से काम कर रहे हैं और पालिका में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में चेयरमैन द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए हस्तक्षेप करना जनहित के विरुद्ध है।”

सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन के संरक्षण में लोनी पालिका क्षेत्र में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। नगर के कई वार्डों में न तो जलनिकासी की कोई व्यवस्था है और न ही कोई नया विकास कार्य शुरू किया गया है। इसके बावजूद, पालिका से लंबे समय तक नदारद रहने वाले कुछ लोग ठेकेदारों के साथ मिलकर धरने पर बैठने लगे हैं, जबकि असल समस्या से उनका कोई सरोकार नहीं रहा।

सभा में यह भी उजागर किया गया कि चेयरमैन और उनके पति धामा दंपत्ति के खिलाफ हाल ही में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है। ऐसे में सभासदों ने मांग की है कि चेयरमैन के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज किए जाएं और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति कर निष्पक्ष प्रशासन को सुनिश्चित किया जाए।

Shivam Goel
Author: Shivam Goel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';