Lokhitkranti

Uttar Pradesh News : दो मिनट तक CM योगी ने पढ़ी जापानी भाषा ! वीडियो हुआ वायरल

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में CM योगी जापानी भाषा में अपनी बात रखते नजर आ रहे है। दरअसल, बीते दिन सोमवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ एक एमओयू साइन करते हुए CM योगी ने जापानी भाषा में अपनी बात रखी थी। जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उन्होंने करीब दो मिनट तक जापानी भाषा में स्पीच दी। इस दौरान वो बेहद सहज दिखे और अपनी बात कहते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Uttar Pradesh News : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन साइन
दरअसल, उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने जापान से आए इस प्रतिनिधिमंडल के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन साइन किया है। इस बीच उन्होंने जापानी प्रतिनिधिमंडल को यूपी में स्थित बुद्धिष्ट सर्किट के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में भी शामिल होने का न्योता दिया। सीएम योगी ने एमओयू साइन करने के साथ जब प्रतिनिधिमंडल के सामने अपनी बात रखी तो शुरुआती दो मिनट तक उन्होंने जापानी भाषा बोली, जिसे सुनकर गवर्नर कोटारो नागासाकी भी चौंक गए। जिसके बाद उन्होंने सीएम योगी की बात का अभिवादन किया। इस दौरान CM योगी ने विदेशी मेहमानों को बुद्ध राइस, बुद्ध धर्मचक्र की मूर्ति भेंट स्वरूप दी और उन्हें उत्तर प्रदेश में स्थित भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सारनाथ, कुशीनगर, संकिसा, श्रावस्ती, कुशीनगर और कपिलवस्तु जैसे स्थलों के बारे में जानकारी दी।

आपको बता दें मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को महाकुंभ के साथ भगवान राम, बनारस में काशी विश्वनाथ और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के बारे में बात करते हुए बताया कि इन स्थलों को पर्यटकों की सुविधाओं के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। बोधिसेन से लेकर स्वामी विवेकानंद तक भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंध रहे हैं।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
13 Jun
21°C
14 Jun
23°C
15 Jun
24°C
16 Jun
22°C
17 Jun
25°C
18 Jun
26°C
19 Jun
26°C
>
Marica
13 Jun
21°C
14 Jun
23°C
15 Jun
24°C
16 Jun
22°C
17 Jun
25°C
18 Jun
26°C
19 Jun
26°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून