MahaKumbh Viral Girl : सोशल मीडिया के इस दौर में कब, कौन रातों-रात स्टार बन जाए, कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ है महाकुंभ में चर्चा में आई मोनालिसा के साथ, जिन्हें अब पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल चुका है। अपनी दिलकश आंखों और मासूमियत से सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा ने म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। इस गाने में मोनालिसा के साथ अभिनेता उत्कर्ष सिंह नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा को सफेद लहंगे में देखा जा सकता है, जिसमें उनकी खूबसूरती और एक्सप्रेशन्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। खासकर उनकी आंखें, जो एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं।
MahaKumbh Viral Girl : पहली ही झलक में छा गईं मोनालिसा
‘सादगी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दर्शकों ने मोनालिसा की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को जमकर सराहा है। कई यूजर्स ने उन्हें “खूबसूरत और खुशकिस्मत लड़की” बताया, तो कुछ ने केवल उनकी आंखों की तारीफ की है। गाने में मोनालिसा के हाव-भाव इतने सहज और प्रोफेशनल नजर आ रहे हैं कि यह कहना मुश्किल है कि यह उनका पहला प्रोजेक्ट है।
MahaKumbh Viral Girl : जल्द बड़े पर्दे पर भी दिख सकती हैं मोनालिसा
गाने को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। फैन्स को उम्मीद है कि मोनालिसा जल्द ही किसी फिल्म में भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि मोनालिसा को पहली बार महाकुंभ में माला बेचते हुए नोटिस किया गया था। उनकी आंखों और खूबसूरती ने तब भी लोगों को आकर्षित किया था, और अब उनके अभिनय की शुरुआत ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
