Lokhitkranti

Bribe Case : भोजपुर पुलिस बेनकाब,रिश्वतखोरी के आरोप में दो दारोगा गिरफ्तार

Bribe Case : दारोगा रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया हैं। दरअसल रिश्वतखोरी के एक मामले में दो दारोगाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने एक किसान से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जिसमें से एक लाख रुपये उन्हें पहले ही मिल चुके थे। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Bribe Case : क्या है पूरा मामला?
पीड़ित सुरेंद्र सिंह भोजपुर गांव के निवासी हैं। उनके भाई धर्मपाल सिंह की कुछ साल पहले हत्या हो गई थी, और वे खुद इस मामले की पैरवी कर रहे हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिनमें से कुछ को जमानत मिल चुकी है। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन पर मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बना रहा था और इसके लिए पुलिस का सहारा लिया गया। दिसंबर 2023 में जब वह खेत में काम कर रहे थे, तभी भोजपुर थाने में तैनात दारोगा पूरन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्हें जबरन थाने ले गए। वहां दूसरा दारोगा योगेंद्र सिंह आया और सुरेंद्र से दो लाख रुपये की मांग की।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें चोरी के झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा और जेल भेज दिया जाएगा। इस डर से सुरेंद्र ने एक लाख रुपये उन्हें दे दिए। लेकिन जब बाकी पैसे नहीं मिले, तो पुलिसकर्मियों ने उन पर और दबाव बनाना शुरू कर दिया।पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, उन्होंने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद भोजपुर थाने में दारोगा पूरन सिंह और योगेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह पहली बार नहीं है जब भोजपुर थाने की पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पिछले चार साल में इस थाने के कई पुलिसकर्मियों पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दारोगा परवेंद्र सिंह पर आरोपियों के साथ मिलकर लूट कराने का आरोप लगा था। उन्हें निलंबित कर जेल भेजा गया था। तत्कालीन एसएचओ प्रदीप कुमार और एसएसआई शकील अहमद पर भी गोवंश हत्या के आरोपी से रिश्वत लेकर मामूली धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें भी निलंबित कर दिया गया था। भोजपुर थाने की पुलिस पर लगते लगातार आरोप यह दर्शाते हैं कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
34°C
Clear sky
3.6 m/s
60%
753 mmHg
10:00
34°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
38°C
14:00
38°C
15:00
39°C
16:00
39°C
17:00
38°C
18:00
37°C
19:00
36°C
20:00
34°C
21:00
34°C
22:00
33°C
23:00
32°C
00:00
32°C
01:00
32°C
02:00
31°C
03:00
31°C
04:00
31°C
05:00
30°C
06:00
30°C
07:00
30°C
08:00
32°C
09:00
33°C
10:00
35°C
11:00
36°C
12:00
38°C
13:00
39°C
14:00
40°C
15:00
40°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
38°C
19:00
36°C
20:00
35°C
21:00
35°C
22:00
34°C
23:00
33°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून