Lokhitkranti

UP Police News : SP के फैसले से पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, जानें क्या है PGRU ? DGP ने भी करी तारीफ

UP Police News

UP Police News : पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए ललितपुर पुलिस ने एक अभिनव और प्रशंसनीय कदम उठाया है। जिले में अब ‘पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (PGRU)’ की शुरुआत की गई है, जिसके ज़रिए पुलिसकर्मियों को अपनी व्यक्तिगत या प्रशासनिक समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

UP Police News : क्या है PGRU ?
PGRU एक सिंगल विंडो सिस्टम की तरह काम करेगा, जहां पुलिसकर्मी सिर्फ एक ही स्थान पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यूनिट में तैनात अधिकारी शिकायतों को सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह पहल पुलिस विभाग के लिए एक सकारात्मक बदलाव साबित होगी और इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वेतन, ट्रांसफर, छुट्टी, मेडिकल, जीपीएफ, चरित्र प्रमाण पत्र जैसी तमाम समस्याएं अब इस यूनिट के माध्यम से निपटाई जा सकेंगी।

UP Police News : डिजिटल माध्यम से भी मिलेगी सुविधा
उन पुलिसकर्मियों के लिए जो समय या दूरी के अभाव में व्यक्तिगत रूप से शिकायत दर्ज नहीं करा सकते, उनके लिए एक व्हाट्सएप नंबर (7755068810) भी जारी किया गया है। इस नंबर पर मैसेज भेजकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह सुविधा बेहद सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली है। पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे राज्य के अन्य जिलों के लिए मॉडल व्यवस्था बताया है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।

UP Police News : क्यों खास है यह पहल?
पुलिसकर्मियों के लिए आसान और केंद्रीकृत शिकायत समाधान व्यवस्था
अधिकारियों के चक्कर लगाने की झंझट खत्म
पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि
डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
37°C
Low cloudiness
2.9 m/s
51%
747 mmHg
19:00
37°C
20:00
36°C
21:00
35°C
22:00
34°C
23:00
34°C
00:00
33°C
01:00
33°C
02:00
32°C
03:00
31°C
04:00
31°C
05:00
31°C
06:00
30°C
07:00
31°C
08:00
32°C
09:00
34°C
10:00
36°C
11:00
37°C
12:00
38°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
39°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
39°C
19:00
36°C
20:00
35°C
21:00
34°C
22:00
34°C
23:00
33°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून