Lokhitkranti

Meerut News : एस.डी. क्लासेस में यूपी पुलिस में चयनित 50 से अधिक छात्रों का सम्मान

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : पी.एल. शर्मा रोड स्थित एस.डी. क्लासेस में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने वाले 50 से अधिक छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

Meerut News : चयनित छात्रों को मिला सम्मान
सम्मान पाने वाले प्रमुख छात्रों में सुमित त्यागी, मयंक रावल, सुमित नगर, आदित्य भाटी, विकास कुमार, तालिब, आशा, पूजा पाल, विशाखा, प्रिया यादव, राजन सिंह, हिमांशु, दीप कुमार, प्रिंस बढ़ाना, अंकित बढ़ाना, उदित बैंसला, सौरभ चौहान, निक्की बैंसला, बादल, अजय बढ़ाना, कुलदीप शर्मा, ललित, अनिकेत शर्मा, नकुल चौधरी, नितिन चौधरी, सपना और रवि कुमार सहित कई होनहार नाम शामिल रहे।

Meerut News : रोबिन कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.डी. क्लासेस के संचालक रोबिन कुमार ने की। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शील्ड प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, नीरज कुमार और शिवम कुमार सहित संस्था के कई शिक्षक उपस्थित रहे। संचालक रोबिन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता सभी अध्यापकों और छात्रों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर, पुलिस और होमगार्ड की भर्तियां प्रस्तावित हैं। इसलिए छात्रों को नियमित अध्ययन करते रहना चाहिए ताकि यह सफलता का क्रम बना रहे।

Meerut News : शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';