UP Police News : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे। अपने इस खास दौरे के दौरान उन्होंने न केवल यूपी पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की आधुनिक कार्यप्रणाली को “कॉरपोरेट स्तर से भी बेहतर” बताया। मुख्यालय पहुंचने पर कपिल देव ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने यूपी पुलिस से जुड़े उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कपिल देव ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी पुलिस बल का हिस्सा हैं।
UP Police News : कॉरपोरेट से बेहतर व्यवस्थाएं
कपिल देव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों पहले उत्तर प्रदेश का जो रूप देखा था, आज उससे बिल्कुल अलग और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब यहां की सुविधाएं कॉरपोरेट दफ्तरों से भी बेहतर हैं। जब किसी राज्य की कानून-व्यवस्था मजबूत होती है, तो वह राज्य स्वयं विकास की राह पर आगे बढ़ता है।
UP Police News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की मुलाकात
कपिल देव ने अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे सामाजिक और प्रशासनिक परिवर्तनों की सराहना की। खास तौर पर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि एक छोटे शहर में 60 करोड़ लोगों को बुलाकर बेहतरीन व्यवस्थाएं देना भारत जैसे विशाल देश की खासियत है।
हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव ने कहा कि जो भी निर्णय सरकार लेगी, वह देशहित में होगा। हम सरकार के साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़े…
UP Police News : हटाए गए संभल CO अनुज चौधरी, IPS आलोक भाटी बने सर्किल के नए प्रभार
