Lokhitkranti

UP Police News : हटाए गए संभल CO अनुज चौधरी, IPS आलोक भाटी बने सर्किल के नए प्रभार

UP Police News

UP Police News : संभल के सर्किल अधिकारी (CO) अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब चंदौसी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अब IPS आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को इस बदलाव की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, यातायात CO संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 का चार्ज दिया गया है, जबकि बहजोई सर्किल के CO डॉ. प्रदीप कुमार को यातायात CO नियुक्त किया गया है।

UP Police News : क्यों चर्चा में आए थे CO अनुज चौधरी ?
संभल कोतवाली में 6 मार्च को पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और CO अनुज चौधरी ने होली और जुमा एक ही दिन होने के मद्देनज़र विभिन्न धर्मों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। CO ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है जबकि जुमा 52 बार। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग रंगों से परहेज करते हैं, वे घर से बाहर न निकलें या रंगों से बचने के लिए ऐसे स्थानों पर न जाएं।

CO अनुज चौधरी ने कहा था कि मुझे यह साफ-साफ कहना है कि अगर मुस्लिम समुदाय के किसी सदस्य को लगता है कि होली के रंग से उनका धर्म प्रभावित होगा, तो वे उस दिन घर से बाहर न निकलें। लेकिन यदि वे बाहर निकलते हैं, तो उन्हें अपने दिल को बड़ा रखना चाहिए, क्योंकि रंग रंग ही है। जिस तरह से मुस्लिम समुदाय ईद का इंतजार करता है, वैसे ही हिंदू समुदाय होली का इंतजार करता है। यह एक त्योहार है जिसे मिठाई, रंग और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा था कि ईद के समय लोग एक-दूसरे के घर जाकर सेवईया बनाते हैं और गले मिलते हैं। इसी तरह, होली के अवसर पर भी हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून