Lokhitkranti

UP News : ‘तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा…’ करणी सेना के अध्यक्ष ने यूपी पुलिस को क्यों दी धमकी ?

UP News

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा करणी सेना कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा कर पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में संदेश दिया है। वीडियो में शेखावत ने यूपी पुलिस को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बाद यदि किसी भी करणी सेना के अनुशासित कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज या हिरासत में थर्ड डिग्री दी गई तो सुन लो, मैं मां करणी की कसम खाकर कहता हूं, तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा। चाहे किसी भी रैंक का अफसर हो। केस कर देना, जेल में डाल देना, पर तुम्हारी सरकारी नौकरी पर आंच जरूर आएगी। ये चेतावनी है, निवेदन नहीं। उनकी यह प्रतिक्रिया आगरा में हुए एक घटनाक्रम के बाद सामने आई है, जिसमें करणी सेना के 11 कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

UP News : क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 14 मई को करणी सेना के एक कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा आगरा पहुंचे थे। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शहर में 10 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित थे। जब पुलिस प्रशासन ने अनुमति न होने के कारण कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिए, तो ओकेंद्र राणा ताजगंज के नौफरी गांव पहुंचे, जहां एक लोहे के बोर्ड का अनावरण होना था। बोर्ड पर “राजपूतों के गढ़ नौफरी में स्वागत” लिखा था और महाराणा प्रताप की आकृति अंकित थी। पुलिस ने वहां भी कार्यक्रम रोकने की कोशिश की, लेकिन ओकेंद्र राणा केवल बोर्ड का अनावरण कर वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने करणी सेना के 11 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में जेल भेज दिया।

UP News : पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
करणी सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि हिरासत के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। इसी को लेकर राज शेखावत ने वीडियो जारी कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से गरमाता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Cloudy sky
2.7 m/s
80%
750 mmHg
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
29°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
34°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
32°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
29°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून