Lokhitkranti

Operation Sindoor : TMC नेता के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बिगड़े बोल, BJP ने दर्ज करवाई FIR

Operation Sindoor

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जहां पाकिस्तान भारत पर तीखे बयानबाज़ी कर रहा है, वहीं अब देश की सियासत भी इस अभियान को लेकर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के एक विवादित बयान ने इस मामले को और अधिक तूल दे दिया है। चक्रवर्ती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से बीजेपी की ओर से शुरू किया गया युद्धोन्माद है। इस टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Operation Sindoor : BJP ने दर्ज करवाई FIR
BJP के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि इस बयान के जरिए चक्रवर्ती ने भारत की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और पराक्रम को कमतर आंकने की कोशिश की है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चक्रवर्ती की यह टिप्पणी यह दर्शाती है कि TMC किस तरह पश्चिम बंगाल में राष्ट्रविरोधी विचारधारा को बढ़ावा दे रही है। यह बयान निंदनीय और अपमानजनक है।

Operation Sindoor : पाकिस्तान की इतनी चिंता है तो वहीं चले जाएं
BJP विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि अगर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को पाकिस्तान की इतनी चिंता है, तो उन्हें वहीं जाकर बस जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC अक्सर दोहरे मापदंड अपनाती है – जब मामला विपक्ष का हो तो तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन जब उनके अपने नेता बयान दें, तो चुप्पी साध ली जाती है।

Operation Sindoor : NIA जांच की मांग
विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने चक्रवर्ती के बयान को गंभीर बताते हुए NIA जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बयान महज़ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं बल्कि संभावित रूप से किसी गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा कर सकता है। NIA को इसकी तत्काल जांच करनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ विवाद के बीच TMC ने भी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि यह नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की व्यक्तिगत राय है, पार्टी इसका समर्थन नहीं करती। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि TMC ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किसी राजनीतिक बहस या आलोचना का हिस्सा नहीं बनेगी।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Clear sky
3.2 m/s
83%
750 mmHg
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
30°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून