Lokhitkranti

Meerut News : मवाना में दिनदहाड़े 15 राउंड फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने गांव में मचाई दहशत, वीडियो वायरल

Meerut News

Meerut News : मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर 15 से अधिक राउंड फायर की है। जिसका वीडियो सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

Meerut News : नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
घटना सोमवार दोपहर की है, जब सुरेशपाल पुत्र इलम सिंह के घर के सामने एक दर्जन हथियारबंद बदमाश पिस्टल और तमंचों से लैस होकर पहुंचे और अंधाधुंध हवाई फायरिंग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। घटना के कुछ देर बाद ही एक वीडियो सामने आया जिसमें तीन नकाबपोश युवक बीच सड़क पर खड़े होकर फायरिंग करते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मवाना पुलिस मौके पर पहुंची।

छत से बनाया फायरिंग का वीडियो।

पीड़ित सुरेशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने हाल ही में मोदीनगर से भैंस खरीदी थी। सोमवार को उनका रिश्तेदार पिकअप में भैंस लेकर घर पहुंचा था और वह रास्ते में गाड़ी रोककर भैंस उतार रहा था। इसी दौरान आकाश पुत्र जोगेंद्र, प्रिंस पुत्र रवि और कार्तिक पुत्र महेश वहां पहुंचे और रास्ता रोकने को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ी तो मारपीट के बाद वे लौटकर हथियारबंद साथियों के साथ आए और फायरिंग कर दी। सुरेशपाल की शिकायत पर मवाना पुलिस ने तीन नामजद (आकाश, प्रिंस और कार्तिक) और 18 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी बहसूमा और मवाना थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Meerut News : पुलिस ने क्या जानकारी दी ?
मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में पशु चारा उतारने को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर युवकों ने आक्रोश में आकर फायरिंग कर दी। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है, लेकिन माहौल में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
34°C
Low cloudiness
3.6 m/s
61%
748 mmHg
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
31°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
28°C
03:00
28°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
27°C
09:00
28°C
10:00
30°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
29°C
22:00
27°C
23:00
27°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून