Lokhitkranti

Jagganath Yatra News : देश में कहां कैसी चल रही जगन्नाथ यात्रा की तैयारी ? जानिये इस खबर में

Jagganath Yatra News : भगवान के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धा और परंपरा के इस उत्सव में देश के कई शहरों में अलग-अलग अंदाज में रथ यात्रा निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी की ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के साथ-साथ गुजरात के अहमदाबाद और राजस्थान के उदयपुर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। भक्तों ने सुबह से ही भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शनों और रथ यात्रा में शामिल होने के लिए मंदिरों में जुटना शुरू कर दिया हैं। देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Jagganath Yatra News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार सुबह जमालपुर स्थित प्रसिद्ध मंदिर से शुरू हुई। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान कराया गया। मंदिर में मंगला आरती के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ और भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 7 बजे के बाद रथ यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पाहिंद विधि’ के साथ की, जिसमें रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। यह यात्रा दिनभर अहमदाबाद के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए रात करीब 8:30 बजे तक मंदिर वापस लौटेगी। राजस्थान के उदयपुर में भी रथ यात्रा की खास तैयारी की गई है। यहां जगदीश मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद अभिषेक और श्रृंगार किया गया। भगवान को लगभग 80 किलो चांदी से बने रथ पर विराजित किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 3 बजे यह रथ यात्रा शुरू होगी और शहर की 7–8 किलोमीटर लंबी परिक्रमा कर शाम को फिर मंदिर लौटेगी।

पुरी की रथ यात्रा को दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्राचीन माना जाता है। यहां सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती और श्रृंगार के बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 9:30 बजे के बाद भगवान को मंदिर से बाहर लाने की परंपरागत विधियां शुरू हुईं। रथों की पूजा के बाद बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथों में बैठाया जाएगा। दोपहर करीब 3 बजे पुरी के राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव पारंपरिक ‘सोने की झाड़ू’ से रथ मार्ग बुहार कर यात्रा की शुरुआत करेंगे। भक्तजनों के खींचने पर रथ शाम 4 बजे के बाद करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर पहुंचेगा, जिसे भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पुरी में उमड़ पड़ी है और पूरा शहर धार्मिक उत्साह से सराबोर हो गया है। देशभर में इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की जयकारों और भजनों के बीच रथ यात्रा के अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम की तारीफों के सीएम योगी ने बांधे पुल, स्वच्छता पहल की करी सराहना

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';