Lokhitkranti

Ghaziabad News : फ्लैट में हो रहा था गलत काम , जानकर उड़ जाएंगे होश ,पुलिस ने मार दिया छापा

Ghaziabad News : वैशाली के फ्लैट में पुलिस का छापा
साहिबाबाद से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां वैशाली में स्थित एक फ्लैट पर अचानक पुलिस ने छापा मार दिया । इस फ्लैट में महिलाओं से गलत काम करवाया जाता था। इसके लिए महिलाओं को पैसों का लालच दिया जाता था।

Ghaziabad News : क्या था पूरा मामला ?
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित वैशाली सेक्टर पांच में पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संचालक मौ. जाहिद, संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर चार महिलाओं को रेस्क्यू किया। छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिलाओं को रुपयों का लालच देकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी, जिसमें से महिलाओं को थोड़ी रकम देकर उन्हें मजबूर किया जाता था।

Ghaziabad News : पुलिस ने मारा छापा
पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर पांच के एक फ्लैट में यह अवैध धंधा चल रहा है। शुक्रवार रात सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और थाना प्रभारी कौशांबी संदीप कुमार ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा, जहां महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने मोबाइल जब्त किए, जिनमें ग्राहकों की चैटिंग और कई महिलाओं व युवकों के फोटो मिले। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस ने डाटा कब्जे में लेकर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी कौशांबी थाना क्षेत्र में कई बार देह व्यापार के मामलों का खुलासा हो चुका है। हाल ही में 22 जनवरी को आयुष होटल, 20 जनवरी को वैशाली सेक्टर तीन की एल्कान सोसायटी, 19 जनवरी को श्रीराम प्लाजा और 14 जनवरी को शाप्रिक्स मॉल में चल रहे अवैध धंधों का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस लगातार इन मामलों पर कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में सक्रिय गिरोहों की छानबीन जारी है।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
16 Jun
24°C
17 Jun
26°C
18 Jun
25°C
19 Jun
24°C
20 Jun
23°C
21 Jun
26°C
22 Jun
22°C
>
Marica
16 Jun
24°C
17 Jun
26°C
18 Jun
25°C
19 Jun
24°C
20 Jun
23°C
21 Jun
26°C
22 Jun
22°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून