Lokhitkranti

Ghaziabad News : पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी पति की भीड़ ने की पिटाई, जानें मामले में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने क्या बताया ?

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 36 वर्षीय महिला पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया। यह वारदात शास्त्रीनगर चौराहे के पास हुई, जहां तेजाब फेंकते ही आरोपी पति मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और सड़क पर ही कपड़े फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर उसे थाने ले जाया गया।

Ghaziabad News : पुलिस जांच में क्या पता चला ?
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता शास्त्रीनगर के पास एक एंक्लेव की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पति ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। हाल ही में जब महिला घर वापस लौटी, तो पति ने पहले उससे विवाद किया और बाहर रहने की धमकी भी दी। शनिवार दोपहर, इसी नाराज़गी के चलते पति ने शास्त्रीनगर चौराहे के पास बोतल में लाया गया ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) उसकी पत्नी पर फेंक दिया। इस हमले में महिला का चेहरा और कपड़े झुलस गए हैं। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कविनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे, और कुछ ही देर बाद एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि थाना कविनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला कुछ दिन पहले अपने घर से चली गई थी और हाल ही में वापस लौटी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पति ने उस पर हमला किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
39°C
Clear sky
3.4 m/s
41%
747 mmHg
16:00
39°C
17:00
38°C
18:00
37°C
19:00
36°C
20:00
35°C
21:00
34°C
22:00
33°C
23:00
33°C
00:00
33°C
01:00
32°C
02:00
32°C
03:00
31°C
04:00
31°C
05:00
30°C
06:00
30°C
07:00
30°C
08:00
32°C
09:00
33°C
10:00
35°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
39°C
14:00
39°C
15:00
40°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
38°C
19:00
37°C
20:00
36°C
21:00
35°C
22:00
34°C
23:00
34°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून