Lokhitkranti

Ghaziabad News : भोजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाश, पैर में लगी गोली

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले की भोजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस की गोली से एक बदमाश के पैर में चोट लगी है, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक, लूट के 1900 रुपये और एक तमंचा बरामद हुआ है।

Ghaziabad News : आरोपियों ने की पुलिस पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात भोजपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमराला से पट्टी अंडरपास की ओर तीन संदिग्ध बदमाश लूट के इरादे से बाइक पर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बाइक को तेजी से भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाशों में से एक ने भागते समय पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दूरी पर दूसरा बदमाश भी पकड़ा गया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

Ghaziabad News : कलेक्शन एजेंट से की गई थी लूट
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कुछ दिन पहले एक कलेक्शन एजेंट से लूट की थी। फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रिंस , पुत्र जोगराज सिंह उर्फ दरोगा, निवासी ग्राम पट्टी, थाना भोजपुर और रवि, पुत्र भूपेंद्रपुरी निवासी, राजगढ़ी, मोदीनगर के रुप में हुई है।

Ghaziabad News : मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
28°C
Rain
2.7 m/s
89%
750 mmHg
00:00
28°C
01:00
27°C
02:00
26°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
27°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
32°C
12:00
33°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
35°C
16:00
35°C
17:00
35°C
18:00
34°C
19:00
33°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
31°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून