Lokhitkranti

Congress Supriya Shrinate : AC तापमान पर खट्टर के बयान से मचा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस ने कसा तंज

Congress Supriya Shrinate

Congress Supriya Shrinate : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को लेकर दिए गए बयान ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने खट्टर के बयान को लेकर तीखा हमला बोला और इसे सरकार की विकास प्राथमिकताओं से भटकाव करार दिया है। दरअसल, बीते दिन मंगलवार को खट्टर ने कहा था कि अब घर, दफ्तर या मॉल में AC का तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखा जाएगा। उन्होंने इस कदम को बिजली की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जरूरी बताया। खट्टर का कहना था कि कई स्थानों पर AC का तापमान 20 डिग्री से नीचे सेट किया जाता है, जिससे अनावश्यक ऊर्जा खर्च होती है और इससे पर्यावरण पर भी असर पड़ता है।

Congress Supriya Shrinate : सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना
इस बयान को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए लिखा कि “क्या यह देश की सबसे बड़ी समस्या है? क्या अब सरकार लोगों के घरों का AC तापमान भी तय करेगी?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार यह भी तय कर सकती है कि कौन कितना पानी पिएगा और कितनी सांस लेगा।

Congress Supriya Shrinate : अन्य देशों में पहले से लागू हैं ऐसे नियम
हालांकि, खट्टर के इस बयान की तुलना में यह भी उल्लेखनीय है कि जापान और इटली जैसे देशों में पहले से ही AC के तापमान पर मानक तय हैं। जापान में इसे 26-27 डिग्री और इटली में लगभग 23 डिग्री सेल्सियस पर सीमित किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऊर्जा संरक्षण के लिए यह कदम जरूरी हो सकता है। वहीं खट्टर ने यह भी कहा कि यह दिशा-निर्देश ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के तहत लाया जा सकता है। इससे बिजली की बचत, ऊर्जा लागत में कमी, और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Cloudy sky
4.2 m/s
81%
753 mmHg
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
34°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून