Lokhitkranti

यमुना में आई बाढ़ ने मचाई त्राहिमाम, कई इलाकों जलभराव से उपजी पेयजल की समस्या

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर पहुंचने के साथ ही बाढ़ का पानी घरों, स्वास्थ्य केंद्रों, श्मशान घाट एवं आश्रय गृहों में घुस जाने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों के लिए परेशानियां बहुत बढ़ गयी हैं. इस बाढ़ के बीच दिल्ली के सामने पेयजल की कमी की आशंका पैदा हो गयी है क्योंकि यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में तीन जलशोधन यंत्रों के बंद हो जाने से जलापूर्ति में 25 प्रतिशत की कमी करने का दिल्ली सरकार ने फैसला किया है. वजीराबाद स्थित जल शोधन संयंत्र का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी की ”गंभीर कमी” से निपटने के लिए आपूर्ति को तर्कसंगत बनाने की चेतावनी दी है.

कई जलशोधन संयंत्र हुए बंद, पानी की समस्या बढ़ी
नदी में जलस्तर 208.62 मीटर पर पहुंच गया है जो कल के जलस्तर से एक मीटर अधिक है. यमुना का जलस्तर इस बार 45 साल पहले के सबसे अधिक स्तर को भी पार कर गया है.उपराज्यपाल की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति को लेकर हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि शहर में जल शोधन संयंत्रों के बंद होने से पानी की आपूर्ति को तर्कसंगत बनाया जाए. सचिवालय समेत दिल्ली में कई महत्वपूर्ण इलाकों में गुरुवार को पानी भर गया. प्रशासन बचाव एवं राहत प्रयासों को तेज करने की जुगत में लगे रहा. सचिवालय में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के कार्यालय हैं.


कश्मीरी गेट बस अड्डे पर जलभराव से कई बसें रद्द
कश्मीरी गेट बस टर्मिनल पर जलभराव के कारण दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं अन्य क्षेत्रों के लिए बसें रद्द करनी पड़ी है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने परामर्श जारी कर लोगों से अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट पर नहीं जाने का आह्वान किया है. गीता कॉलोनी में भी श्मशान घाट को यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद कर दिया गया है. निगम ने लोगों को अपने प्रियजनों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए पचकुइंया रोड, पंजाबी बाग, ग्रीन पार्क, दक्षिणपुरी और अपने आसपास के शवदाहगृहों में ले जाने की सलाह दी है. यमुना नदी का पानी लालकिले की चारदीवारी तक पहुंच गया है तथा लोग घुटने तक पानी मे इधर-उधर आते-जाते नजर आये. राजघाट और पुराना किला इलाकों में भी भयंकर जलभराव की खबरें हैं.

लाल किले के प्राचीर तक पहुंच चुका है यमुना का पानी.

दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ का दृश्य. (ANI)

कई इलाकों में जलभराव से अति गंभीर समस्या हुई उत्पन्न
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार संचालित सुश्रुत ट्रामा सेंटर के मुख्य द्वार पर पानी जमा हो जाने के बाद प्रशासन 40 मरीजों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाने को बाध्य हो गया. पुरानी दिल्ली में गांधी पार्क तथा यमुना बैंक के गीता घाट पर दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के आश्रयगृहों में पानी घुस गया फलस्वरूप वहां से लोगों को अन्यत्र ले जाना पड़ा. पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी ने बुधवार की रात 208 मीटर के निशान को पार कर लिया और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जल स्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया. केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर के और बढ़ने का अनुमान जताया है. उसने इस स्थिति को ‘अत्यंत गंभीर’ बताया है.

ये भी पढ़ें- PHOTOS: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, अंतरिक्ष में फिर लंबी छलांग लगाने के करीब भारत

घरों से न निकलने को मजबूर लोग

यमुना नदी से सटे पूर्वी दिल्ली में बोट क्लब, पांडव नगर, गांधीनगर के कई भागों तथा भजनपुरा में भी पानी भर गया. अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद भी वहां के लोग अपने घरों से निकलने या दूसरी जगह जाने को अनिच्छुक हैं.

.

Tags: Arvind kejriwal, Delhi news, River Yamuna, Yamuna River

FIRST PUBLISHED : July 13, 2023, 20:03 IST

Source

Lokhit Kranti
Author: Lokhit Kranti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Low cloudiness
3.7 m/s
85%
752 mmHg
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
31°C
11:00
32°C
12:00
33°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
30°C
12:00
32°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून