Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में विवादित बयान देते हुए कहा कि होली पर सफेद टोपी वाले घर से बाहर तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें। रमजान के दौरान जुमे की नमाज और होली त्योहार एकसाथ पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने और राम मंदिर बनवाने को लेकर कहा कि AMU में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा। पहली ईंट मैं रखूंगा।
रघुराज सिंह ने कहा कि देशभर में होली इस साल 14 मार्च को मनाई जाएगी। दिन शुक्रवार होगा। इसी दिन जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं, AMU की बात करें तो वहां होली खेलने को लेकर हंगामा मचा हुआ है। हिंदू छात्रों ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। 13 और 14 मार्च को एएमयू का कोई भी छात्र हॉल में आकर होली खेल सकता है। AMU प्रशासन ने पूर्व में अनुमति देने से इंकार किया था इंकार। कहा था नई परंपरा नहीं शुरू होने देंगे। बाद में एएमयू प्रशासन ने कहा कोई कहीं भी होली खेल सकता है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले में मंत्री रघुराज सिंह ने आगे कहा कि AMU प्रशासन से मैं आग्रह करूंगा कि यह यूनिवर्सिटी हिंदुस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं। जैसा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ व्यवहार हो रहा है, वैसा नहीं चलेगा। यहां बहुसंख्यकों के अनुरूप चलना पड़ेगा। हमारे टैक्स से इनको सैलरी मिलती है। AMU वाले गलतफहमी के शिकार ना हों। हिंदुस्तान का कानून यहां लागू होता है। तब कांग्रेस का जमाना था, जिसमें ये सब चलता था, लेकिन अब होली मनाई जाएगी और होली में जो व्यवधान करेगा उसके लिए जेल का रास्ता है। नहीं तो प्रदेश छोड़ दो या ऊपर चले जाओ।
यह भी पढ़े…
