Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। पहला- मुंशी पुलिया और दूसरा- खुर्रम नगर फ्लाईओवर। इन फ्लाई ओवरों से लगभग 15 लाख लोगों को जाम से राहत मिलने की आशंका है।
Uttar Pradesh News : गडकरी जी ने ला दी इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रांति
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी के लिए सर्वेक्षण किया गया था। विश्व के टॉप-10 शहरों में सर्वाधिक महंगी जमीनों में लखनऊ का नाम है। पहली बार रूरल और अर्बन विकास की चिंता अटल जी ने की थी। नितिन गडकरी ने भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रांति ला दी है। लखनऊ मेट्रो की योजना भी जल्द शुरू होगी। जून से लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी।
Uttar Pradesh News : यूपी में रामराज स्थापित
वहीं दूसरी तरफ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि योगी ने यूपी में रामराज स्थापित किया। देश बदल रहा है। सबसे अच्छी बात है कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि परिवहन मंत्री गडकरी का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं कि शास्त्री ब्रिज के समानांतर एक नए ब्रिज की आवश्यकता है। आस्था का सम्मान कैसे हो? आपने देखा होगा, 140 करोड़ की आबादी में से 110 करोड़ लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं, जिनमें से 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।
Uttar Pradesh News : महाकुंभ से अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की वृद्धि
जब 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में जुड़ेंगे तो इससे हमारी अर्थव्यवस्था को कितना फायदा होगा। मेरा अनुमान है कि महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। जो लोग उंगली उठाते हैं कि प्रयागराज में 5000 करोड़ खर्च किए गए। उन्हें बता दूं कि कुंभ में केवल 1500 करोड़ खर्च किए गए हैं। बाकी राशि प्रयागराज के बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च की गई है।
यह भी पढ़े…
Uttar Pradesh News : शादी समारोह में घुसे तेंदुए ने दरोगा ले छीनी राइफल, खौफनाक वीडियो वायरल
