Lokhitkranti

Shiv Vihar News : सामान लेने जा रहे युवक पर हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Shiv Vihar News

Shiv Vihar News : देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने शुरु हो गए है। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है आए दिन दिनदहाड़े हो रही लूट और हत्या। इन मामलों को देखकर प्रतीत होता है कि मानो जैसे बदमाशों में दिल्ली पुलिस का तो कोई खौफ ही नहीं है। वो भी तब जब दिल्ली में भाजपा सरकार बन गई है। सवाल सरकार से इसलिए क्योंकि अब तो केंद्र और राजधानी दोनों में भाजपा का ही राज है। जिसे विपक्ष जंगल राज बताता है। राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर और सवाल खड़े करने से पहले बताते है क्या है मामला…

Shiv Vihar News : करावल नगर में युवक पर हमला
मुस्तफाबाद विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले शिव विहार इलाके में एक 28 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया जाता है। जो घर से समान लेने निकला था। पीड़ित अश्वनी ने मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस को बताया कि वह 12 जून 2025 को रात करीब 9:30 बजे अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था, तभी गली के कोने पर दो युवकों नवीन और ऋषभ ने उन्हें रोक लिया और पूछा कहा जा रहा है। जिसके जवाब में अश्वनी ने कहा समान लेने। जिसके बाद दोनों हमलावरों ने अश्वनी को जबरन पकड़ गली में ले जाकर ईंट से वार करना शुरु कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए भागे अश्वनी ने फोन कर अपने बड़े भाई नितिन को सूचना दी।

उधर, सूचना मिलने की मौके पर पहुंचे लोगों को देख दोनों हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को PCR वैन में बैठा अस्पताल ले गई। जहां जांच करने पर सिर में चोट और ब्लंट इंजरी की पुष्टि हुई। फिलहाल, पीड़ित खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Shiv Vihar News : पुलिस ने क्या कहा ?
थाना करावल नगर में उपस्थित होकर विस्तृत लिखित बयान दर्ज कराते हुए जांच अधिकारी ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर एफआईआर संख्या 190/2025 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110/3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन अंत में सवाल यही है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिला पाती है।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून